चमोली : अलकनन्दा वन प्रभाग की ओर से थराली ब्लॉक के ग्राम सभा कांड़ई में वन महोत्सव के तहत पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान वन प्रभाग की ओर से यंहा गांव के माँ भगवती के नव निर्मित मन्दिर परिसर में सैकड़ों फलदार, चारापत्ती और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके वन अधिकारी धन सिंह बिष्ट, सरपंच हीरा सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता मेहरबान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट आदि मौजद थे।