
देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी ने विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया ।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं।
इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशेषता है, यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी पर्वो को आपस में मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परंपरा रही है और हमे इसे आगे बढ़ाते हुए सांप्रदायिक सद्भाव को और मजबूत बनाना है।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया है कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि लेकर आयेगा|