
Char Dham Yatra review meeting
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार धाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में चल रही बैठक से पूर्व सीएम धामी ने कहा की पिछले 2 साल से कोविड के चलते यात्रा सुचारू रूप से नहीं चल पाई अब केस कम हो गए है।
अबकी बार ज्यादा यात्री के आने का अनुमान है।
देश विदेश से ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे उसके लिए सारी व्यवस्थाएं हो जिससे यात्रियों को समस्या ना हो इसके लिए ये समीक्षा बैठक हम कर रहे है।
जिससे यात्रियों के यहां आने के बाद किसी प्रकार की समस्या ना हो और यात्रा सुचारू रूप से चल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए।
ट्रेफिक प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए।
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया जाए।
जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हो। इस नम्बर को व्यापक प्रचारित भी किया जाए।
इस वर्ष बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की सम्भावना है।
किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो।
यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पर्याप्त संख्या में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
डायवर्जन और वैकल्पक मार्गों की व्यवस्था भी कर ली जाए।
जगह-जगह पर साईन बोर्ड भी लगाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों पर जाने वाले बसों व टैक्सियों की फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो।
यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमो का पालन कराते हुए यात्रियों व श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार हो।
एक बार एंट्री पाइन्ट पर वाहनों की चैकिंग होने के बाद बार-बार चैकिंग कर यात्रियों को परेशान न किया जाए।
विभिन्न स्थानों पर क्वालिटी पेयजल के लिए वाटर एटीएम/वाटर मशीन लगाई जाएं।