
Union Minister Dharmendra Pardhan meet cm Dhami in his House
देहरादून शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे।
जहां सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की।
उसके बाद केंद्रीय शिक्षा नीति का लेकर उत्तराखंड में चल रही तैयारियां की एक सीमित समीक्षा बैठक की।
धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि उत्तराखंड अभी केंद्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।
उन्होंने अधिकारियों को अभी 2 महीने का और समय दिया है।
और उसके बाद वह उत्तराखंड आएंगे और एक बार फिर से तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसके लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है।
रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।