
Uttarakhand cabinet minister
देहरादून। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री चाहते है अधिकारियों पर नकेल कसना।
दरअसल उत्तराखंड में हावी नौकरशाही पर नकेल कसने के लिए मंत्रियों में अभी से झटपटाहट दिखाई दे रही है।
धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल से पहले कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम पुष्कर धामी से इसके लिए मांग कर दी है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की सीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को दिए जाने की सीएम से मांग की है।
उनके स्वर में स्वर मिलाते हुए युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी इस मांग को सही बताया।
आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके विभागीय अफसर के बीच का पिछली सरकार में विवाद सदन के अंदर काफी हंगामेदार रहा था।
उस वक्त भी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने समर्थन किया था।
नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार फिर विभागीय अधिकारियों के सीआर के मामले को बल दिया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अन्य राज्यो में यह व्यवस्था है, लेकिन हमारे राज्य में एनडी तिवारी सरकार के बाद यह खत्म हो गया था।
अधिकारियों पर लगाम तभी कसी जाएगी जब मंत्री विभागीय अधिकारी का सीआर लिखेगा ।
पहली कैबिनेट में इस मामले से मुख्यमंत्री को अवगत करवा चुका हूं।
धामी सरकार में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने भी सतपाल महाराज का समर्थन करते हुए कहा कि यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में हम लोग डाल चुके हैं उम्मीद है बहुत जल्द यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।