
देहरादून।।उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऐलान के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के 6 महीने का कार्यकाल ही उनके सीएम बनने की सबसे बड़ी वजह ह।
उन्होंने बताया कि इस मात्र 6 महीने के कार्यकाल में ही पुष्कर सिंह धामी के काम और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से भाजपा को उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत मिला है।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई राह चुनेगा।
साथ ही उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 6 महीने के ही कार्यकाल ने भाजपा को उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया।