
Satpal Maharaj in Sadbhavana Sammelan
Satpal Maharaj in Sadbhavana Sammelan
हरिद्वार। ऋषिकुल कॉलेज मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय विराट सद्भावना सम्मेलन शुरू हुआ।
सम्मेलन में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलते हुए,
सद्भावना को फैलाते हुए आपसी प्रेम-भाव से आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।
सद्भावना सम्मेलन में देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में आये धर्म प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि धर्म के नाम पर एक दूसरे से नफरत न करें
बल्कि उस ज्ञान को अपनाएं जिसके जरिये चराचर में परमात्मा की शक्ति नजर आए, यह वैशाखी पर्व भी हमें सद्भावना का ही यही संदेश देता है।
श्महाराज ने कहा कि परमात्मा की शक्ति को जर्रे-जर्रे में देखने के लिए हमें परम प्रकाश की आवश्यकता है,
जिसके जरिये हम सब कुछ देख सकते हैं, अपने आपको सत्य के मार्ग पर चलाने का एक आधार बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी हनुमान जयंती मनाएंगे। हनुमान जी के अनंदर नाम सुमिरन के प्रति कितनी प्रबल आस्था थी वह हमेशा पावन नाम श्रीराम का स्मरण करते थे।
उस पावन नाम का सुमिरन करने का ही प्रभाव था कि उन्होंने प्रभु श्रीराम को अपने वश में कर लिया।
इससे उनका मन अति पवित्र हो गया था। उन्होंने कहा कि हम सब भी यही चाहते हैं कि हमारा मन भी पवित्र हो और हमारे अंदर भी सद्गुणों का संचार हो।