
Smart City के कामो को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी सवाल खड़े किए है।
उन्होंने इस परियोजना में भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए दून की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
देहरादून-राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल खड़े किए हैं।
उन्होने कहा कि Smart City के कार्यों से जनता को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन परियोजना में भ्रष्टाचार के चलते कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
जनता परेशान है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है….आपको बता दें कि देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को काफी परेशानी हो रही है।
कार्यों के सुस्त निर्माण को देखते हुए जिलाधिकारी ने पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया बावजूद इसके कार्यों में कोई खास तेजी नहीं देखी जा रही है