
Cm Dhami on first Delhi taur after become second time cm
दिल्ली। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर थे।
यहां उन्होंने भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की।
यही नहीं धामी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास कार्यों पर चर्चा की।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह पहला दिल्ली दौरा है जिसे कई मायनों में खास माना जा रहा है।
इससे पूर्व सोमवार को पुष्कर सिंह धामी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचे।
उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडवासियों द्वारा जोर शोर से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नया इतिहास बनाया है, कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है।
मंगलवार को राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री सहित कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे।
‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद
पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी
जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी।